बिलासपुर, 27 सितंबर 2026/कोटा ब्लॉक के ग्राम भैंसाझार निवासी राजेश कुमार के लिए सेवा सेतु के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद आसान और त्वरित रही। उन्होंने सेवा सेतु के जरिए जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और तहसील कार्यालय रतनपुर द्वारा आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए महज एक दिन में प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिससे उन्हें अपने आवश्यक शासकीय कार्यों को समय पर पूरा करने में सुविधा मिली।
मात्र एक दिन में प्रमाण पत्र मिलने से राजेश कुमार को काफी राहत मिली। समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने के कारण उन्हें आवश्यक कार्यों के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा और कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ी। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने और उसके त्वरित निराकरण से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ समय पर मिल रहा है। डिजिटल माध्यम से आवेदन और विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई के जरिए नागरिकों को सुविधाजनक एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राजेश कुमार ने शासन की इस सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
