विगत कुछ दिनों से चुनावी गहमा गर्मी के बाद जूना बिलासपुर शांत एरिया में सिदारा कंपाउंड सिंधी मोहल्ला मनोहर टॉकीज के पीछे जूना बिलासपुर में समाज के एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है, जिसका विरोध समस्त मोहल्ले वासी कर रहे हैं एक तरफ मोहल्ले में ही शादी थी दूसरी तरफ चुनावी माहौल था इसी का फायदा उठाते हुए वहां के रहने वाले व्यक्ति ने अंदर ही अंदर पीछे मनोहर लॉज की तरफ से सामान मंगा कर एयरटेल कंपनी का टावर खड़ा करवा दिया है
जैसे ही मोहल्ले वालों को पता चला उन्होंने इसका विरोध किया बार-बार मोहल्ले वासियो ने समझाईस के बाद भी जब काम नहीं रुका तो सभी मोहल्ले वासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है वह कमिश्नर और कलेक्टर से मिलने की बात कही तब मकान मालिक ने कंपनी वालों को बुलाया और कंपनी के अधिकारी पहुंचे मोहल्ले वासियो के साथ बैठक हुई और चर्चा में समस्त मोहल्ले के लोगों ने लिखित में कंपनी वालों को आवेदन दिया है कि हम यहां पर टावर नहीं चाहते हैं मकान मालिक ने
ना अपने भाइयों से चर्चा की ना ही मोहल्ले वासियों से चर्चा की
मोहल्ले वासियों ने कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा की पूरानी बस्ती में वह 3 फीट की गली है वहां पर टावर किस नियम के तहत लगाया जा रहा है
मोहल्ले वासियो की बिना सहमती से टावर खडा कर दिया गया है
कंपनी के अधिकारीयो को कहना था कि हमारी कंपनी के जो वर्कर है उन्होंने सर्वे करके सहमति ली है
जब मोहल्ले वासियो ने कंम्पनी के अधिकारीयो से सहमती पत्र
की मांग की कंम्पनी के अधिकारीयो द्वारा सहमती पत्र नही दिखाया गया
हालांकि मोहल्ले वासियों के विरोध करने पर कंपनी के अधिकारियों के द्वारा कुछ दिन काम बंद करने की बात कही है
