सूरजपुर – प्राचार्य बृजलाल साहू के मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक अधिकारी रामकुमार कुजूर के अध्यक्षता में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी विभाग द्वारा महाविद्यालय में किया गया इस कार्यक्रम का शुभआरंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की छाया चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशासनिक अधिकारी रामकुमार कुजूर ने बताया कि जब भारतीय संविधान ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा राज्यभाषा के रूप में स्वीकार किया तो किन किन बाधाओं का सामना करना पड़ा था।

इसी क्रम हिन्दी विभाग से अतिथि व्याख्याता हूमी सिंह ने हिन्दी की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे और बताया कि अभी के समय में हिंदी की स्थिति कैसी है तत्पश्चात विभागाध्यक्ष कमलेश कुमार खूंटे ने हिन्दी भाषा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए हिन्दी की उद्भभव विकास और हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने में काका कालेलकर,आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्द दास व्यौहार राजेन्द्र सिंह के योगदान को बताया , इस कार्यक्रम में एम. ए. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के द्वारा कविता ,भाषण और गीतों को प्रस्तुत कर हिन्दी भाषा के प्रति अपनी रुचि को जताया और अपने प्रस्तुति के माध्यम से हिन्दी के महत्व को स्थापित किया। इस पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
