बिलासपुर, 1 सितंबर 2026। शासन की डिजिटल और जनहितकारी पहल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बना रही है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से लोगों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। बिलासपुर नगर निगम निवासी श्री विजय कुमार जांगड़े का अनुभव इसका एक अच्छा उदाहरण है।
श्री विजय कुमार जांगड़े को आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्होंने 20 अगस्त 2026 को इसके लिए आवेदन किया। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई हुई और महज 6 दिनों के भीतर, 26 अगस्त 2026 को उन्हें आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। श्री जांगड़े बताते हैं कि समयबद्ध रूप से यह सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़े और उनका समय व श्रम दोनों बचा। इस सरल और त्वरित व्यवस्था से प्रसन्न श्री विजय कुमार जांगड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी पहल से आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाया है और लोगों को समय पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो रहे हैं।
